राजस्थान के पर्यटन विभाग ने बांसवाड़ा मेंगो फेस्टिवल पर पोस्टर तैयार किया है और इसे आकर्षक टेगलाईन के साथ जारी किया है। विभाग द्वारा तैयार किए गए इस पोस्टर में टेगलाईन लिखी है The king of fruits will reign over the king's land.. अर्थात फलों का राजा अब राजाओं की धरती राजस्थान पर राज करेगा।
पर्यटन विभाग द्वारा आकर्षक तरीके से तैयार किए गए इस पोस्टर की सर्वत्र सराहना की जा रही है और इससे यह आशय निकाला जा रहा है कि अब बांसवाड़ा के मेंगो फेस्टिवल को पर्यटन दृष्टि से भी प्रमोशन प्रदान किया जाएगा। विभाग द्वारा तैयार किए गए इस पोस्टर से फेस्टिवल आयोजकों ने खुशी जताई है और इस आयोजन की सफलता में सहयोगी बताया है।
![]() |
| राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किया पोस्टर |

No comments:
Post a Comment