कुशलबाग मैदान में 7 से सजेगी फलों के राजा की महफिल
बांसवाड़ा, 1 जून/ बांसवाड़ा के आम की मिठास को देश-दुनिया तक पहुंचाने और पर्यटन विकास के उद्देश्य से 7 से 9 जून तक बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले ‘मेंगो फेस्टिवल’ की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य में 7 जून को शाम से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य जनसामान्य व देश-दुनिया को जिले में पाई जाने वाली आम की 46 प्रजातियों के बारे में जानकारी देने के साथ इसकी मिठास से रूबरू करवाना है। राजस्थान में अपनी तरह के इस पहले आयोजन के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
आम की 46 प्रजातियों की प्रदर्शनी का रहेगा आकर्षण:
कलक्टर गुप्ता ने बताया कि मेंगो फेस्टिवल में जिले में पाई जाने वाली समस्त 46 प्रजातियों के आमों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शनी में प्रदर्शित भी किया जाएगा। इसके लिए मुख्य समन्वयक तथा कृषि अनुसंधान केन्द्र के संभागीय निदेशक डॉ. प्रमोद रोकडि़या के निर्देशन में कृषि अनुसंधान केन्द्र के अधिकारियों की टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस प्रदर्शनी में बांसवाड़ा के 17 प्रकार के देशी आमों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
लोगों को खूब लुभाएंगे केरी पना, आम पापड़, अचार और आमपाक मेंगो फेस्टिवल में जिले में आम के उत्पादों के निर्माण से जुड़े व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य व्यवसायियों की वृहद प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इससे इस फेस्टिवल में आने वाले लोगों को आम की विविध प्रजातियों का रसास्वादन करने का भी अवसर प्राप्त होगा वहीं केरी पना, आम पापड़, अचार, आम पाक, अमरता, आम की आईसक्रीम, मेंगो डोली, अमचूर, आम मुरब्बा आदि उत्पाद भी रियायती दर पर खरीदने को मिलेंगे।
![]() |
| बांसवाड़ा/ जिले का देसी (ज्यूसी) आम जिनकी 17 वेरायटी फेस्टिवल में देखने को मिलेंगी। |


What about accommodation facility for visitors
ReplyDelete